फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मुख्य आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के इमिलियां गांव में बीते फरवरी माह में हुए एक व्यक्ति की हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी के घर पर पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा की। बीते फरवरी माह में इमिलियां निवासी चंद्रबली यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के भाई राकेश यादव ने अंकित राय, किशुनदेव राय और मालती राय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने आरोपी मालती राय और किशुनदेव राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी अंकित राय फरार है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी अंकित राय के घर पर न्यायालय के आदेश से कुर्की की नोटिस चस्पा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें