सुहवल गांव के प्राथमिक विद्यालय पूर्वी प्रथम पर आयोजित शिक्षक संकुल के कार्यक्रम में दीप प्रज्ज
- फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। प्राथमिक विद्यालय पूर्वी प्रथम पर हुई शिक्षक संकुल की बैठक में बीएसए ने टीएलएम और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ आधुनिक संसाधनों से गुणात्मक शिक्षा देना बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है। विभाग निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग करते हुए सभी को गुणात्मक शिक्षा देने पर जोर दे रहा है।बीएसए श्रवण कुमार गुप्त ने कहा कि कोरोना काल में विद्यालयों ने जिस तरह ऑनलाइन शिक्षा, मुहल्ला क्लास तथा विभिन्न आयामों से शिक्षा प्रदान किया वह काबिले तारीफ है। प्रदेश में गाजीपुर को प्रेरक जिला बनाना है। इसका दायित्व शिक्षकों के कंधों पर ज्यादा है। इससे पहले बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के दो बच्चों कक्षा तीन के मोहम्मद शेख तथा कक्षा पांच की अंकिता कनौजिया को प्रेरणा बालक, प्रेरणा बालिका तथा संकुल शिक्षक सुशील कुमार प्रजापति को प्रेरक शिक्षक का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीईओ प्रभाकर यादव, डायट मेंटर सर्वेश राय, अभिषेक, संत कुमार गुप्ता ने भी विचार रखे । इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह, जयप्रकाश, सुशील, जयशंकर, प्रेम उपाध्याय, अवधेश कुमार सिंह, रविशंकर तिवारी, अर्चना राय, सुनीता, अर्चना उपाध्याय, मनोरमा सिंह, अमरीश राय, संजय खरवार, अजय पांडेय, दीपक तिवारी, हरि शंकर उपस्थित थे।