शहर के झिंगुरपट्टी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करत?
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से शहर के झिंगुरपट्टी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में युवा दिवस के रूप में मंगलवार को मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद हमेशा लोगों के प्रेरणास्रोत रहेंगे। भाकपा माले के कार्यालय सचिव योगेंद्र भारती ने कहा कि देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में फांसी पर चढ़कर जान न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज जब सरकार देश के सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण कर देशी-विदेशी कंपनियों पूंजीपति घरानों के हाथों में नीलाम करके साम्राज्यवादी शक्तियों को बढ़ावा दे रही है। ऐसे समय में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के रास्ते पर चलना वक्त की जरूरत है। निजीकरण और साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ प्रतिरोध संघर्ष को तेज करने तथा 26 मार्च को भारत बंद को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। इस दौरान आलोक कुमार, रोहित, प्रदीप भारती, जानदेव, ज्ञानचंद, हंसराज कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस कैंप कार्यालय जयनगर कॉलोनी में मनाया। इस दौरान राकेश राय, शफीक अहमद, संजय राय, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष कुमार राय, त्रिभुवन राय आदि मौजूद थे। संचालन अखिलेश राय ने किया।