फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाभिमानी और निर्भीक महिला थीं सावित्री बाई फूले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सावित्री बाई फूले का परिनिर्वाण दिवस महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल व देवकली में मनाया गया । इस दौरान वक्ताओं ने उन्हे स्वाभिमानी एवं निर्भीक महिला बताया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल में सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके व्यक्तिव एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन मिशन की तरह जिया। उनका उद्देश्य विधवा विवाह करवाना, महिलाओं को शिक्षित करना एवं सामाजिक उत्पीड़न से महिलाओं को मुक्ति दिलाना था। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भी सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा, प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा एवं सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। देवकली: सावित्रीबाई फूले की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को-आपरेटिव यूनियन के चेयरमैन उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि सावित्री बाई की सोच थी जब-तक महिलाएं स्वावलंबी नहीं होंगी। तब-तक देश एवं समाज का विकास नहीं होगा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा सावित्रीबाई फूले ने विधवा विवाह और पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया। महिलाओं के उत्थान में किया गया योगदान विस्मृत नहीं किया जा सकता है। भाजपा के जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि वह प्रथम महिला थीं, जिन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए अभियान चलाया। अंतिम समय तक उनके विकास के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार मौर्य, बेचन मौर्य, डा. शिवकुमार कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, सुरेंद्र, प्रमोद, रामवचन, डा.संजय कुशवाहा, रामनरेश मौर्य, रमाशंकर, रामकिशुन, अवधेश कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, रंगजी कुशवाहा, मोहन कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन राजपति एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें