फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार के प्रति जागरूक हों क्षत्रिय समाज के लोग

विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा युवा की महापंचायत में बोलते मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मनिहारी। मोहब्बतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के बैनर तले 56वीं महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर बल दिया। मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा ने कहा कि देश या किसी प्रदेश की कोई पार्टी जब भी सत्ता में आती है, उसमें क्षत्रिय समाज का समर्थन होता है। जब हम अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो जाएंगे सरकार विवश होकर हमारी बातों पर अमल करेगी। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारे का संदेश देते हुए लोगों के सुख-दु:ख में भागीदारी निभाएं। यही क्षत्रिय समाज का सामाजिक दायित्व है। गिले-शिकवे भूलकर सामाजिक समरसता स्थापित करें। शौर्य और पराक्रम का परचम लहराने वाले प्रभु श्रीराम और महाराणा प्रताप के आदर्शों एवं उनकी जीवन कृतियों को आत्मसात कर उनके व्यक्तित्व को आगे बढ़ाने का काम करें। इस मौके पर राकेश तवंर, विक्रांत सिंह, राजीव सिंह, अखंड सिंह, जनमेजय सिंह, ट्विंकल सिंह, आनंद सिंह, भोला सिंह, अभय सिंह, रवि सिंह फौलादी, नीलू सिंह, अविनाश सिंह, वैभव सिंह, अजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीपीआरओ अंबिका सिंह और संचालन अविनाश सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने आभार जताया7
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें