फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान कर उद्यान की साफ-सफाई की

विज्ञापन
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्रा के साथ खुशी मनाती प्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रज्ञा रेंजर के पंच दिवसीय शिविर के तीसरे दिन रविवार को छात्राओं ने शिविर की शुरुआत बीपी सिक्स व्यायाम से की। इसके बाद उन्होंने सामूहिक श्रमदान के तहत उद्यान की साफ-सफाई की। शिविर के प्रशिक्षक गोवर्द्धन प्रसाद गुप्ता एवं रोशनी कुशवाहा ने रेंजर्स को प्राथमिक सहायता, मार्च पास्ट, एक्शन सांग का अभ्यास कराया। प्रथम एवं द्वितीय सोपान के गांठ-फांस बंधन का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने ध्वजत्तोलन एवं उतारने का प्रदर्शन किया। जिला संगठन कमिश्नर गाजीपुर दिनेश सिंह यादव ने शिविर का निरीक्षण कर प्रवेश-निपुण परीक्षा एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि विगत दिनों संपन्न हुए बेसिक स्काउट गाइड लीडर ट्रेनिंग कोर्स में प्रज्ञा रेंजर की सात छात्राओं ने बेसिक कोर्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। ये छात्राएं भविष्य में जिले में स्काउट-गाइड आंदोलन को आगे फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। शिविर में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह, संतन कुमार राम, श्रीराम कुशवाहा आदि उपस्थित थे। प्रभारी प्रज्ञा रेंजर टीम डॉ. शिवकुमार ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें