फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष से सारिका पांडेय अव्वल रही

विज्ञापन
राजकीय महिला पीजी कालेज में चित्र वीथी प्रतियोगिता में छात्राओं की ओर से बनाए गए चित्र। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से चित्र वीथी प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से सारिका पांडेय अव्वल रहीं। जबकि अनुष्का शर्मा को दूसरा और रिंकी कुशवाहा को तीसरा स्थान मिला। छात्राओं ने संस्कृत भाषा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को रंगीन चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसी तरह बीए द्वितीय वर्ष से खुशबू गुप्ता प्रथम, प्रिया बौद्ध एवं दामिनी कुमारी संयुक्त रूप से द्वितीय एवं रीना विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रही। बीए तृतीय वर्ष से लक्ष्मी कुशवाहा ने पहला, सौम्या मिश्रा ने दूसरा एवं अनुष्का चौबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने शिशुपाल वध, दशावतार, गंगावतरण वामन अवतार, योग चक्र, आश्रम व्यवस्था, समुद्र मंथन से निकले 14 रत्न, कालिदास, संस्कृत भाषा का महत्व, माहेश्वर सूत्र, षोडश संस्कार, महाकवि वाल्मीकि आदि प्राचीन एवं छाया सीता, योग चक्र, राघव यादवीयम जैसे नवीन प्रसंगों को प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शिवकुमार, डॉ. कुमार एवं डॉ. सारिका सिंह शामिल रहीं। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने प्रत्येक पोस्टर का निरीक्षण करते हुए छात्राओं से संस्कृत में संवाद किया। इस दौरान डॉ. विकास सिंह, डॉ. संतन कुमार राम, डॉ. सतेंद्र सिंह, शोध छात्रा सुषमा सिंह एवं संस्कृत विभाग की छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें