फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर आज रहेगी विविध कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
णतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजा कलेक्ट्रेट। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शैक्षिक संस्थानों में भी कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
विज्ञापन

सुबह स्कूली बच्चों की तरफ से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद मैराथन दौड़ दो भागों टाउनहाल से कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी तथा पीजी कालेज चौराहा से कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी तक होगी। इस अवसर पर सभी सरकारी भवनों पर सुबह 8.30 बजे झंडारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। इसके बाद संविधान में उल्लिखित संकल्प लिया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभातफेरी से वापस आए बच्चों, अतिथियों एवं नागरिकों को मिष्ठान वितरण किया जाएगा। झंडारोहण के बाद 8.40 बजे कलेक्ट्रेट एवं तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य कर्मियों की निराश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। सुबह नौ बजे नगर पालिका परिषद-नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों की ओर से अपने क्षेत्रों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल तथा महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। राजकीय महिला पीजी कालेज में ध्वजारोहण के बाद छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद छात्राएं श्रमदान करेंगी। सोमवार को सरकारी भवनों और प्रमुख चौराहे विद्युत झालरों से सजाकर प्रकाशमान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें