फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से तेल युक्त पानी निकलने पर लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। क्षेत्र के मानिकपुर कोटे गांव निवासी गोपाल सिंह के आंगन में लगभग आठ वर्ष पुराने हैंडपंप से सोमवार की सुबह डीजल तेल युक्त पानी निकलने लगा। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और सैंपल लिया। घर के लोग जब हैंडपंप के पानी से हाथ धो रहे थे, इस दौरान हाथ पर तेल युक्त चिकनाई दिखी दी। हैंडपंप से निकला तेल युक्त पानी देख लोग हैरान रह गए। इधर डीजल निकलने की किसी खबर फैला दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। सूचना पर स्थानीय लेखपाल संदीप यादव पहुंचे और डीजल युक्त पानी का सैंपल लिया। बताया कि सैंपल लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें