फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिकता , ईमानदारी का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के की ओर से जिलाध्यक्ष के चंदन नगर स्थित आवास पर प्रकांड विद्वान तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इससे पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लिया। महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. संपूर्णानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह कुशल तथा निर्भीक राजनेता एवं सर्वतोमुखी, प्रतिभाशाली साहित्यकार एवं अध्यापक थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और भारतीय संस्कृति और दर्शन के प्रकांड विद्वान थे। वह एक जागरूक शिक्षाविद, गंभीर, मर्मज्ञ, उदात्त साहित्यकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। जंगे आजादी के प्रथम पंक्ति के सिपाही थे। उत्तर प्रदेश के गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री भी रहे और 1955 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह राजस्थान के राज्यपाल एवं काशी विद्यापीठ के कुलपति भी रहे। संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना उन्होंने ही की थी। गोष्ठी में प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, गुलाबलाल श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र गौड, वीरेश्वर सिन्हा, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, राजेश श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, संजय सेवराई, अजय श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला सचिव शैल श्रीवास्तव ने त्निकया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें