फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार को गरीबों और किसानों से कोई मतलब नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। केंद्र सरकार को गरीबों, किसानों के साथ शोषित और दलितों से कोई मतलब नहीं है। उसे सिर्फ पूंजीपतियों के हित की चिंता है। यह बातें शुक्रवार को रामलीला मैदान में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित जनसभा में जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने कही। श्री चौहान ने कहा कि किसानों का आंदोलन एक माह से चल रहा है। उसको गंभीरता से न लेकर उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। लोग घरों में सुरक्षित नहीं हैं। देश की पहली सरकार है जिसमें आम जनता की आमदनी घटी है और पूंजीपतियों की आमदनी बढ़ी है। इस सरकार को जनता को उखाड़ फेंकना चाहिए। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में छोटे-छोटे दलों को मिलाकर बनाए गए भागीदारी संकल्प मोर्चा से योगी सरकार पूरी तरह से हिल गई है। यही कारण है कि मोर्चा में शामिल दलों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह गठबंधन 2022 के चुनाव में सबकी औकात बताएगा। कहा कि गरीबों का हक लूटकर सरकार मौज-मस्ती कर रही है। देश के सभी बड़े उपक्रम उद्योगपतियों के हाथों में बेचे जा रहे हैं। जनसभा में रामाश्रय चौहान, कमला चौहान, मुन्ना चौहान, सतीश चौहान, जयमूरत चौहान, कमलेश चौहान, सत्यप्रकाश चौहान, राधेश्याम गौड़, मानवेंद्र यादव, सौरभ चौरसिया, महेंद्र राजभर, चंद्र राजभर आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें