फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम राज्याभिषेक पर नगर में शोभा यात्रा निकाली

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में राम राज्याभिषेक के अवसर पर निकली शोभा यात्रा। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। श्री रामलीला समिति मुहम्मदाबाद के तत्वावधान में धनतेरस के अवसर पर शनिवार की रात नगर के चौक मुहल्ला स्थित रामचबूतरा पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम का राज्याभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर में शोभा यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

धनतेरस के अवसर पर रामचबूतरा पर भगवान राम का उनके कुल गुरू वशिष्ट मुनि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्याभिषेक संपन्न कराया। राज्याभिषेक के समय पूरा राम दरबार सजा हुआ था। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोकगीत कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। श्री रामलीला समिति की तरफ से रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों को स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। राम राज्याभिषेक के पूर्व शाहनिंदा हनुमान मन्दिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली गई जो शाहनिंदा, छत्रधारी मोड़, चौक, सदर रोड, तहसील तिराहा, हाटा रोड, यूसुफपुर बाजार, फाटक, फल मंडी, इलाहाबाद बैंक रोड होते हुए चौक स्थित राम चबूतरा पर पहुंची। शोभा यात्रा में रथों पर राम, लक्ष्मण एवं सीताजी, हनुमान, भरत, शत्रुघ्न, वशिष्ठ ऋृषि की झांकी सजाई गई थी। लोग हरिकीर्तन करते हुए चल रहे थे। रास्ते में घरों के ऊपर से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान राम के ऊपर फूल बरसाए गए। जगह-जगह रोककर आरती उतारी गई। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गिरि, रविप्रकाश पांडेय, शशिप्रकाश पांडेय, विंध्याचल चौहान, लालबाबू यादव, चंदन, अंकित पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें