फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवनसुत हनुमान का भव्य श्रृंगार हुआ

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के तिवारी टोला मे मनोकामना देव संकटमोचन मंदिर मे हनुमान जयंती पर हुआ हनुमानजी का श्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान मंदिरों में पवनसुत हनुमान का भव्य शृंगार हुआ। शोभायात्रा निकाली गई एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

नगर के शाहनिंदा हनुमान मंदिर, नागा बाबा बाल हनुमान प्राचीन मंदिर, महरूपुर संकटमोचक मंदिर में लोगों ने पूजन-अर्चन किया। नगर के तिवारी टोला स्थित मनोकामना देव संकट मोचक मंदिर में मनोकामना देव हनुमान जी की मूर्ति का फूलों से भव्य शृंगार किया गया था। अखंड मानस पाठ, हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मनोकामना देव संकट मोचन मंदिर में पंडित अभिषेक तिवारी की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर इफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी, डा. ओमप्रकाश गिरी, विश्वम्भर दूबे, नारायण तिवारी, प्रमोद राय, कृपाशंकर राय, नागेंद्र तिवारी, धनेश यादव, अमित कुमार त्रिपाठी, राहुल आनंद, विनय कुमार तिवारी, लल्लन पांडेय, दीपक शांडिल्य, शरद पांडेय, कृष्णा पांडेय, गुड्डू तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें