फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रुद्रचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जलालाबाद स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे श्री पंचकुंडी रुद्रचंडी महायज्ञ, कथा एवं रासलीला के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
पूरे दिन रूद्र चंडी महायज्ञ, हवन पूजन और धार्मिक आयोजनों का क्रम अनवरत चलता रहा। दूरदराज से आए श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए मंदिर में पूजन-अर्चन कर अपने जीवन की सुख-शांति की कामना कर रहे थे।
इस दौरान श्रद्धालुओं को उस वक्त आश्चर्य हुआ जब बाल योगी छोटे सरकार दादाजी धूनीवाले व पत्थर बाबा ने दोपहर 1:30 बजे छह फुट की दूरी पर नौ स्थानों पर जलते उपलों के बीच तीन घंटे अग्नि तपस्या की।
विज्ञापन

इस अवसर पर संरक्षक हरिशंकर चौहान, संरक्षक सुरेश चंद्र साहू, अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पुजारी शिवा सागर विश्वकर्मा, अश्वनी गुप्ता, यज्ञाचार्य पं. लोकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें