फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाड़ी में क्रय केंद्र खुलने से किसान प्रसन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। भांवरकोल विकास खंड के सियाड़ी न्याय पंचायत के किसानों ने धान का क्रय न होने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सियाड़ी में नया धान क्रय केंद्र खोलने की संस्तुति की है। सियाड़ी में धान खरीद के लिए बोरी, तौल मशीन और सफाई करने वाली मशीन आने के बाद तौल शुरू होने पर किसानों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन

सियाड़ी में धान की खरीद नहीं होने से नाराज किसानोें ने आठ दिसंबर को कोटवा-लट्ठूडीह मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया था। अमर उजाला ने प्रकरण को ‘धान खरीद न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने सियाड़ी में नया धान क्रय केंद्र खोलने की संस्तुति दे दी है। इस केंद्र पर बोरी, तौल मशीन और सफाई करने वाली मशीन आने के बाद तौल शुरू होने से किसानों को काफी सहूलियत हुई है। करइल के किसान धान क्रय केंद्र को लेकर काफी परेशान थे। दस किलोमीटर दूर स्थित केंद्र पर दर्जनों गांव के किसानों की भीड़ लग जाती थी। इससे तौल होने में काफी दिक्कतें हो रही थी। सियाड़ी में नया केंद्र खोलने की किसानों ने मांग की थी। किसान शिवकुमार राय, सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय राय, कमलेश राय, शैलेश राय, राकेश रंजन राय, जयशंकर राय, रविंद्रनाथ राय, त्रयंबक राय, साफाद अंसारी एवं राजीव यादव ने क्रय केंद्र खुलने पर प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें