फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर चलाई गोली; जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

Thu, 02 Jul 2026 11:33 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सैदपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले की सैदपुर पुलिस ने बुधवार की रात 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सैदपुर के मुकदमा संख्या 41/2026 में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी नगीना बनवासी सिकंदरपुर गांगी नदी स्थित बबुरहनी पुल के रास्ते आने वाला है।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया। सीओ के अनुसार, आत्मसमर्पण के लिए कहने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी नगीना बनवासी (49) पुत्र स्व. बुधई बनवासी मूल रूप से बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव का निवासी है। वर्तमान में वह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ गांव में रह रहा था। पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की विवेचना के साथ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें