फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जेसीबी संचालक से रंगदारी मांगने वाला बदमाश साथी समेत मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
टोडार गांव के पास पुलिस मुठभेड़ घायल आरोपी बादल यादव को ईलाज के​ लिए ले जाती पुलिस। स्रोत- पुलि
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र में कासिमाबाद- मऊ मार्ग स्थित टोडार तिराहे के पास रविवार की रात मुठभेड़ में पुलिस ने जेसीबी संचालक से रंगदारी वसूलने और मांगने के शातिर अपराधी बादल यादव और उसके साथी दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया। बादल यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया है। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और दो खोखा बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि रंगदारी मांगने और वसूलने के मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपी राजापुर कला निवासी दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत और साद्दोपुर निवासी बादल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बादल यादव की निशानदेही पर पुलिस टीम दोनों को कासिमाबाद- मऊ रोड स्थित टोडार तिराहे के पास लेकर पहुंची। इसी दौरान शातिर बादल पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला और घास-सरपत में छिपाकर रखा तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बादल के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे सीएचसी कासिमाबाद भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी और पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन

कनपटी पर पिस्टल सटाकर मांगी थी एक लाख की रंगदारी
कासिमाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि 28 सितंबर को शाहबाजपुर निवासी प्रदीप यादव ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी जेसीबी मशीन चलवाने को लेकर दिव्यांशु और उसके साथियों ने उससे रंगदारी में 28 हजार रुपये वसूले थे। इसके बाद लगातार फोन कर एक लाख रुपये की मांग रहे हैं। 27 सितंबर की रात प्रदीप यादव महड़ौर से घर आ रहे थे। परजीपाह के पास सड़क पर दिव्यांशु, बादल यादव, सोनू यादव, अजीत गोड़, रुदिल यादव, निखिल यादव ने प्रदीप को रोककर कनपटी पर पिस्टल सटा दी। बदमाशों ने कहा कि एक लाख रुपये लाकर दे देना नहीं तो मार देंगे। इस दौरान कुछ लोग आ गए तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे।
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश बादल और दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश बादल का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। इनके खिलाफ गाजीपुर, बलिया और मऊ जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, रंगदारी, लूट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।- अतुल सोनकर, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें