फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तमंचा और कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के करीमुद्दीनपुर अंडरपास पुलिया के पास से बुधवार की रात एक बदमाश को तमंचा और एक कारतूस के साथ पकड़ा। उपनिरीक्षक श्रीकांत यादव पुलिस कर्मियों के साथ रात में वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर करीमुद्दीनपुर के पास अंडरपास पुलिया के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने बताया की तमंचा और कारतूस के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें