फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नए मतदाता बनने के लिए अब तक 27,961 फार्म हुए जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण चल रहा है। अभियान चलाकर नए लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं। विभिन्न तिथियों में चले अभियान में अब तक नए मतदाता बनने के लिए 27,961 फार्म जमा हुए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण से संबंधित कार्याें की समीक्षा कलेक्ट्रेट के सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थित में हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विशेष अभियान की शेष चार तिथियों 25 एवं 26 नवंबर एवं दो तथा तीन दिसंबर की जानकारी दी। बताया कि अब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में फार्म छह के 27961, फार्म सात के 13524 एवं फार्म आठ के 4569 फार्म प्राप्त हुए हैं। बूथ लेवल एजेंट की तरफ से एक बार में दस फार्म तथा पुनरीक्षण अवधि में कुल 30 फार्म अपने से संबंधित बूथ पर जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से आयोग की ओर से दिए गए निर्देशानुसार निर्धारित प्रारूप पर विधानसभावार मतदेय स्थलों के आधार पर बीएलए की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने को कहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन की ओर से कराए जा रहे कार्याें की कार्यप्रणाली पर अगर कोई कमी या सुझाव हो तो बताने का आग्रह करें जिसे समय रहते सही करा लिया जाए। इस पर सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी जिला निर्वाचन के कार्याें की कार्यप्रणाली पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने की कार्रवाई करते समय पूरी सावधानी बरती जाए। बैठक में भाजपा के राजन प्रजापति, सपा के राजेश कुमार यादव, बसपा के आदित्य नारायण सिंह कुशवाहा, कांग्रेस के रविकांत राय, आप के जावेद अहमद, भाकपा के अमेरिका सिंह यादव, माकपा के विजय बहादुर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें