फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

Wed, 06 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बहरियाबाद के हुरमुजपुर हाॅल्ट पर दुकान में शराब सेल्समैन की हत्या के बाद लगी लोगो की भीड़
विज्ञापन
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर हाल्ट के पास मंगलवार की देर रात देशी शराब की दूकान के सेल्समैन गोविंद यादव (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंदौली के शहीद सकलडीहा गांव निवासी गोविंद दूकान मालिक का विश्वसनीय था।
विज्ञापन


पहले से दूकान पर तैनात दो कर्मचारियों की ओर से गड़बड़ी किए जाने पर दूकान के मालिक ने उसे रखा था। संदेह है कि इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सेल्समैन के बड़े भाई नंदलाल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

सैदपुर निवासी संजय जायसवाल की हुरमुजपुर हाल्ट के पास देशी शराब की दूकान है। उसकी दूकान पर सैदपुर के रावल निवासी राजाराम और चंदौली जिले के शहीद, जबुरना सकलडीहा निवासी निवासी गोविंद यादव (30) सेल्समैन थे।
विज्ञापन


दोनों ने खाना बनाने के लिए भुजाड़ी गांव निवासी कपिलदेव यादव को रखा था। मंगलवार की रात खाना खाकर गोविंद और कपिलदेव दूकान के अंदर सो रहे थे जबकि राजाराम छत पर सो रहा था। देर रात हमलावर दूकान की चहारदीवारी फांद कर भीतर घुसे और काउंटर की खिड़की से गोविंद को लक्ष्य कर गोली मार दी।

जो गोविंद के पेट और सीने में लगी। घटना के बाद हमलावर भाग गए। गोविंद की चीख सुनकर कपिलदेव जग गया और छत पर सो रहे राजाराम को घटना की जानकारी दी। घायल गोविंद ने पुलिस और परिवार के लोगों को खबर की।

सूचना मिलते ही बहरियाबाद थानाध्यक्ष विकास पांडेय पुलिस बल के साथ दूकान पर पहुंचे।  लोग घायल गोविंद को उपचार के लिए सैदपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूकान मालिक संजय और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर भी घटना स्थल पर पहुंच गए। 

मौके पर डाग स्क्वॉड की टीम बुलाई गई। मृतक के बड़े भाई नंदलाल यादव ने राजाराम, कपिलदेव तथा छोटू यादव के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि छोटू यादव पहले उसी दूकान पर सेल्समैन था।

जबकि गोविंद को होली से पहले काम पर रखा था। गाविंंद के आने से दूकान की आमदनी बढ़ गई थी। बकौल, दूकान मालिक संजय पहले के दोनों कर्मचारी बिक्री में घालमेल करते थे। 
विज्ञापन

एसपी रामकिशोर ने बताया कि जांच में शक की सुई राजाराम तथा कपिलदेव पर जा रही है। दोनों को हिरासत में लिया गया है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें