बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी।
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस ने प्रकाश नगर चौराहे पर मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक बरामद कर तीन युवकों को पकड़ा है। तलासी लेने पर उनके पास से 60 पुड़िया स्मैक बरामद किया है।
गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजेश त्रिपाठी हमराहियों के साथ प्रकाश नगर चौराहे वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें धर दबोचा।
पूछताछ करने में युवकों ने बताया कि गाड़ी की कोई कागजात नहीं है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो बताया कि बाइक चोरी की है। तलासी लेने पर एक युवक के पास से 60 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने सिलेंडर भी बरामद किया है। पकड़े गए युवकों में रमेश यादव, रहीम उर्फ गोरख और परवेज है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवक शहर तीन चोरियों में शामिल होना बताया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।