मकान मालिक ने पड़ोसियों के साथ मिलकर तीनों को बेसुध कर पुलिस को सौंपा
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के चिलार गांव में गुरुवार की रात चोर एक मकान में घुसकर बीस हजार रुपया नगद तथा हजारों रुपये का जेवरात उठा ले गए। इस मामले में थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इलाके के चिलार गांव निवासी देवनाथ राम का परिवार रात में खाना खाकर बाहर सो रहा था। देर रात चोर मकान के पीछे से सेंध लगाकर कमरे में घुस गए। कमरा में रखा अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखा बीस हजार रुपया नगद तथा हजारों रुपये का जेवरात उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जगे और कमरे में गए, तो बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में सारा सामन बिखरा पडा था। लेकिन कीमती सामान गायब था। चोरी की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।