फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 25 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार गांव की राजभर बस्ती में सोमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक के परिजनों ने गांव के ही नौ लोगों सहित कई अज्ञात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी करने के लिए मृतक पक्ष के लोग घटना स्थल और कोतवाली में अड़े रहे। एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह औड़िहार गांव की राजभर बस्ती सेहमलपुर निवासी सेना से सेवानिवृत अवधेश भारद्वाज का बेटा विशाल उर्फ विक्की (19) भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने निकला था। गांव के उत्तरी सिरे पर नहर के किनारे पेड़ पर रस्सी से लटकता विक्की का शव लोगों ने देखा। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में विक्की को पेड़ से उतारकर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्ते का सहारा लिया लेकिन कुत्ता घटना स्थल और घर के बीच ही रह गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर विभिन्न थानों की पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी महेशराम गौतम, एसडीएम भानुप्रताप और कोतवाल भी पहुंचे तथा पूछताछ की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महेशराम गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 विक्की तीन भाईयों में दूसरे स्थान पर था। विक्की के ऊपर लगभग तीन माह पूर्व गांव के ही लोगों ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उसकी जमानत हो चुकी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें