फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्री कर की टीम ने पकड़ी 29 लाख की कर चोरी

Tue, 22 Mar 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
टैक्स - फोटो : Demo
विज्ञापन
बिक्री कर की टीम ने सोमवार की देर शाम अभियान चलाकर 29 लाख कि कर चोरी पकड़ ली जिससे हडकंम्प मच गया। टीम ने चार ईंट उद्योग, एक राइस मिल और तीन वाहनों े खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


बिक्री कर  विभाग के असिस्टेंट सेल टैक्स कमिश्नर संतोष कुमार द्विवेदी और वाणिज्यकर अधिकारी  अभिषेक सिंह के नेतृत्व में  टीम ने कोतवाली  ,जंगीपुर, मानपुर  एवं मुहम्मदाबाद कर चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान  चलाया। इस दौरान टीम ने कर चोरी में लिप्त चार ईंट उद्योग, एक राइस मिल तीन तीन  वाहनों से कुल लगभग 29 लाख की कर चोरी पकड़ी।

टीम वाराणसी गाजीपुर मार्ग, गाजीपुर गोरखपुर मार्ग एवं गाजीपुर  बलिया राजमार्ग पर सोमवार की देर शाम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच वाराणसी मार्ग पर वाराणसी के तरफ से एक  ट्रक को पकड़ लिया। जब कागजातों कि चेकिंग ती तो 300  बोरी सीमेंट लदी थी। दूसरे ट्रक को पकड़ा जिसपर मार्बल लदा मिला। मार्बल लदा ट्रक मध्यप्रदेश से गाजीपुर आ रहा था। कर चोरी पकड़े जाने पर दोनों ट्रक सीज कर कागजात को  कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद टीम ने जंगीपुर की एक राईस मिल पर छापा मारा जिसमें काफी  अनिमियता मिली व कर चोरी में लिप्त पाये जाने पर सभी आवश्यक अभिलेखों को कब्जे में  ले लिया।
विज्ञापन


जंगीपुर क्षेत्र के चार ईंट भट्ठों पर  एक-एक कर छापेमारी की गई। वहां भी कर चोरी मिलने पर अभिलेखों  सीलकर दिए गए। टीम ने गाजीपुर बलिया राजमार्ग वाहनों के कागजातों कि  चेकिंग कर रही थी तभी गाजीपुर की तरफ से ट्रक को रोककर जांच की गई तो पाया कि उसपर 100 बोरी चावल लदा है जो बिहार जा रहा था।  सेलटैक्स विभाग की कार्यवाही से ट्रांसपोर्टरों, दूकानदारों में अफरातफरी मच गई। इस संम्बन्ध में असिस्टैंट  सेलटैक्स कमिश्नर  सन्तोष द्विवेदी व वाणिज्य कर अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जंगीपुर के एक राईस मिल से 2 लाख व मानपुर के चार ईंट उद्योगों से 10 लाख व  तीन ट्रकों से 17 लाख कर चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें