फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब मासूम की मौत

Sat, 23 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर रोती गमगीन महिलाएं
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली बिंद बस्ती के पास शुक्रवार की सुबह ईंट भट्ठे पर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उससे दबकर सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली से दबे चालक और मासूम को निकाला।
विज्ञापन



 नवली बिंद बस्ती निवासी भूअर बिंद का बेटा मंटू (7) शुक्रवार को सुबह घर से खेलने निकला। अभी वह कुछ ही दूर गया होगा कि अचानक उसकी चीख सुनाई दी। मंटू की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग तो देखा कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है, जिसके नीचे मंटू और चालक गु़ड्डू बिंद दोनों दबे हुए हैं। 

लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला और उनको लेकर  भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने मंटू को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक गुड्डू बिंद गंभीर रूप से घायल है।  पुलिस ने पंचनामा कर शव को घरवालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



भुअर की पत्नी हीरामुनी देवी की पिछले साल मौत हो गई थी। उसने अपनी इकलौते संतान मंटू (7) की परवरिश के लिए रेवतीपुर की सोनिया देवी से शादी की थी। गुड्डू भट्ठे पर ईंट लादते जा रहा था। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्राली पलट गई। पुलिस ने बताया कि मासूम के  परिवार वालों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें