फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के घर में लाश

विज्ञापन
लड़की लापता - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शहर कोतवाली के भटौली गांव में शनिवार की दोपहर एक महिला के कमरे में एक युवक की लाश पाई गई। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि युवक की मौत  गला कसने की वजह से हुई    है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देर शाम पुलिस अधीक्षक रामकिशोर भटौली गांव पहुंचे और वहां घटना के सम्बन्ध में लोगों से पूछताछ की।
भटौली गांव निवासी घूरा बिन्द का पुत्र रामचन्द बिन्द (25) राजमिस्त्री का कार्य करता है। उसका गांव की ही एक महिला के यहां बराबर आना जाना था।

शनिवार को युवक उस महिला के घर गया था जहां बेहोशी की हालत में पाया गया। महिला के शोर करने पर परिवार और गांव के लोग युवक को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रशान्त श्रीवास्तव और गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


युवक के गले में तार से कसने का निशान था। पुलिस महिला को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। इस मामले में युवक के पिता घूरा बिन्द ने थाने में तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी सदर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला के घर से युवक का मोबाइल एवं तार मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाने से हुई है। महिला का पति पंजाब में किसी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें