फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से पुत्र की मौत, पिता गंभीर

Tue, 14 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास मंगलवार की शाम ट्रक से धक्का  लगने के कारण साइकल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप  से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना से नाराज  ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गांव के पास चक्काजाम कर दिया। जाम की  सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों  को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बिहार के बड़हरा गांव निवासी  दिलाराम यादव (45) अपने पुत्र मनोज (18) के साथ जमानिया कोतवाली के राघवपुर  में अपने ससुराल हरिचरण के घर आया हुआ था। वहां से दोपहर में दोनों  पिता-पुत्र साइकल से अपने घर जा रहे थे। जगदीशपुर गांव के पास वह जैसे ही  पहुंचे सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगते  ही पिता-पुत्र साइकल से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख गांव  के लोगों ने ट्रक का पीछाकर उसे चारो तरफ से घेर लिया। भीड़ को देखकर चालक  किसी तरह ट्रक को वहां छोड़कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायलों को समाजवादी  एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां मनोज को चिकित्सकों ने मृत घोषित  कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय  मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी कमलकांत  वर्मा पुलिस कर्मियों संग वहां पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का  प्रयास करने लगे लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जानकारी होते ही  उपजिलाधिकारी राजकुमार गौतम एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वहां पहुंच गए।  मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त  किया। पुलिस ट्रक को कोतवाली ले आई। जानकारी होते ही ससुराल के लोग भी  वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें