फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूटने के प्रयास में मारी गोली

Mon, 02 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियार गांव के पास रविवार की देर रात बाइक लूटने के प्रयास में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के भितरी चौकी के मोहसिनपुर गांव निवासी गुलाम मोहिउद्दीन उर्फ भोलू (48) जीप चालक था। वह अपने किसी रिश्तेदार को नई बाइक से सैदपुर छोड़ने आया था। उसेे छोड़कर वह वापस घर लौट रहा था कि मुड़ियार गांव के पास करीब साढ़े नौ बजे रात में पीछे से ओवरटेक कर बाइक सवार तीन बदमाश आए और उसे गोली मार दी। इसके बाद उसकी बाइक छीनने लगे। गोली लगने के बाद वह बाइक लेकर भागा और कासिमसराय गांव के पास सुदर्शन यादव के दरवाजे पर आकर गिर पड़ा। उसने घटना की जानकारी मोबाइल से अपनी पत्नी को दी। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए।

आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भोलू के भाई गुलाम रसूल ने कोतवाली में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ महेशराम गौतम ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें