फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक की पत्नी ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के नहर कालोनी रजदेपुर देहाती में सोमवार की दोपहर में एक विद्युत कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे में उसका शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस परिवारीजनों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



गोरखपुर के मोहरीपुर गांव निवासी कौशलेश सिंह की पुत्री नेहा सिंह की शादी 20 फरवरी 2014 को शहर के नहर कालोनी रजदेपुर देहाती निवासी स्व. रमाकांत सिंह के पुत्र अश्वनी सिंह के साथ हुई थी। अश्वनी सिंह मृतक आश्रित कोटे से आमघाट स्थित विद्युत कार्यालय में बतौर लिपिक के पद पर तैनात है।

अश्वनी की मां बनिता सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह उसका बेटा अश्विनी खाना खाने के बाद आफिस चला आया। इसके बाद उनकी बहू नेहा मुझे और मेरी पुत्री आयुशी को खाना देने के बाद ऊपर अपने कमरे में चली गई। वह अपनी पुत्री के साथ सिलाई कर रही थी। इसी दौरान धागा खत्म हो जाने के बाद अपनी पुत्री से बोलीं की वह भाभी के कमरे से धागा लेकर आए। जब आयुशी नेहा के कमरे के पास पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


वह दरवाजा पीटने लगी, लेकिन काफी देर बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसपर वह घबरा गई और तुरंत इसकी जानकारी अपनी मां को दिया। दूसरी चाभी से कमरा खोलते ही मां और बेटी के होश उड़ गए। देखा कि नेहा गमछे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। मां-बेटी की चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। खबर पाकर घर पहुंचे अश्विनी ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी होते ही नायब तहसीलदार सुशील कुमार, सदर सीओ कमलकिशोर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवार वालों से घटना के संबंध में बातचीत करने के बाद शव सहित पति, मां और बहन को कोतवाली लाई। पुलिस ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। घटना को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं होती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें