फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की पिटाई कर चेन, नकदी लूट ली

Wed, 18 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के महुआबाग स्थित एक सराफा दूकान में सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार की रात धावा बोलकर दूकानदार की पिटाई करने के बाद चेन तथा हजारों रुपये नगदी लूट ली। इसके बाद एक लाख रुपये रंगदारी मांगी। न देने पर बदमाशों ने हत्या की धमकी दी। जाते-जाते बदमाश दूकान में रखा तेजाब दूकानदार पर फेंक दिया, लेकिन संयोग से वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत छह पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

 शहर के लाल दरवाजा निवासी सराफा कारोबारी संजय वर्मा की दूकान महुआबाग स्थित एक कटरे में है।

मंगलवार की देर रात पहुंचे छह हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी संजय वर्मा से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसका  विरोध करने पर कारोबारी पर हॉकी और डंडे से उन्‍होंने हमला कर दिया। इसके साथ ही उसके गले से सोने की चेन तथा दूूकान से हजारों रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने एक लाख रुपये न देने पर हत्या की धमकी भी दी और जाते- जाते   बदमाशों ने दूकान में जेवरात की सफाई के लिए रखा गया तेजाब भी संजय वर्मा पर फेंक दिया, लेकिन संयोग से वह झुलसने से वह बाल-बाल बच गया।

इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। उधर, कारोबारी की तहरीर पर एक नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हृदयानंद सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर  छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें