फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के टक्कर से अधेड़ की मौत

Fri, 02 Jan 2015 11:10 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार की दोपहर को हुआ। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन



चंदौली जिला के धीना थाना क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी राजनारायण (50) अपने पुत्र वकील (22) और पत्नी मुन्नी (40 वर्ष) के साथ दवा लेने के लिए बाइक से जमानिया आ रहा था। बाइक वकील चला रहा था। इसी दौरान बड़ेसर गांव के पास गाजीपुर की तरफ जमानिया की ओर जा रही बोलेरो जीप से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर काफी दूर जा गिरे। राजनारायण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। जानकारी होते आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी।
विज्ञापन


जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घायल मां-बेटे को समाजवादी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। बाद में परिवारजन को हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें