औड़िहार(गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन के पास पुलिस ने रविवार की सुबह घेरेबंदी कर एक पिकअप वाहन को पकड़ा। उसमें से बेतरतीब ढंग से लदे नौ जिंदा और दो मृत मवेशियों को बरामद किया गया। इस भागदौड़ में फायदा उठा कर तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस वाहन सहित मवेशियों को कोतवाली लाई।
कोतवाली पुलिस रविवार की भोर में गश्त पर थी। इस दौरान बलुआ गांव के पास एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। संदेह होने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, चालक रफ्तार बढ़ा कर भागने लगे। इस पुलिस ने पीछा करते हुए कुछ ही दूर जाने पर निर्माणाधीन फोरलेन पर रोक लिया। वाहन में सवार तस्कर भाग निकले। पुलिस ने वाहन से सात बैल, दो गाय जिंदा के साथ ही दो मृत बैल का बरामद किया। पुलिस वाहन सहित मवेशियों को कोतवाली लाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि वाहन पर मौजूद तस्कर भागने में सफल रहे। जीवित पशुओं को स्थानीय ग्रामीणों की सुर्पुदगी में दे दिया गया, जबकि मृत मवेशियों को मिट्टी में दफन किया। वाहन के आधार पर तस्करों की तलाश की शुरू कर दी गई है।