फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 35 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज मार्ग पर स्थित ओजस्वी फीलिंग्स सेंटर के सेल्समैन से तमंचे से डराकर बाइकसवार तीन बदमाश रविवार की दोपहर 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाश तेल भराने के लिए पंप पर पहुंचे हुए थे। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से हलाकान पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। वहीं पुलिस सेल्समैन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर के रहने वाले अरुण कुमार पांडेय का गंभीरपुर-मार्टीनगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप है। इनके मैनेजर दिलीप पांडेय भी गोरखपुर के निवासी हैं। गंभीरपुर का रहने वाला सनोज इनके यहां पुराना सेल्समैन है। जबकि सकलैन नामक युवक को शनिवार से सेल्समैन के तौर पर रखा गया था। रविवार की दोपहर को सनोज और सकलैन पेट्रोल भर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पेट्रोल लेने पहुंचे। सनोज उनकी गाड़ी में तेल भरने लगा तो अन्य दो सकलैन को पीटने लगे। इसके बाद बदमाश सनोज के कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद कुमार पांडेय और सीओ सदर मो. अकमल खां मौके पर पहुंचे। सीओ के मुताबिक सेल्समैन प्रतिदिन पांच हजार रुपये इकट्ठा होने पर उसे काउंटर पर जमा कर देते थे। रविवार को सकलैन ने 4800 रुपया जमा कर दिया था लेकिन सनोज ने मैनेजर के कहने के बाद भी रुपये नहीं जमा किए। इससे शक सनोज पर ही जा रहा है। वहीं जब सकलैन को बदमाश पीट रहे थे, उस पर सनोज ने उनका विरोध नहीं किया। सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम दिख रहा है। पुलिस जहां सनोज से पूछताछ कर रही। वहीं फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें