गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एक मकान पर छापेमारी कर 50 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर को धर दबोचा। पकड़ी गई हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 5 लाख रुपए है। मुखबिर से कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की रजदेपुर मुहल्ले में हेरोइन की बिक्री की तैयारी तस्करों द्वारा की जा रही है। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने मुहल्ले के एक मकान में छापा मारकर 50 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को धर दबोचा। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुहल्ले के दो घरों में अवैध रुप से हेरोइन बेचने का धंधा जोरों पर चल रहा है। इस सूचना पर जब छापेमारी की गई तो 50 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर अशरफी बेगम को धर दबोचा गया। बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत 5 लाख रुपए है। महिला तस्कर का चालान कर जेल भेज दिया गया।