फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब युवक का शव नहर में मिला, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। बिरनो थाना क्षेत्र के बद्वूपुर गांव के पास नहर में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक छह दिनों से घर से गायब था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू कर दी। गायब युवक की साइकिल बीते मंगलवार को बद्धूपुर नहर के पास मिली थी।
विज्ञापन

बद्वूपुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम नहर में एक युवक का उतराया शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिरनो थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान धर्मागतपुर निवासी चंबल राम के बेटे कन्हैया राम (22) के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार कन्हैया राम बीते रविवार को साइकिल से बाजार गया था। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी काफी खोजबीन भी किए थे। परिजनों ने दुल्लहपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को बद्वूपुर नहर के किनारे कन्हैया की साइकिल मिली थी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। इसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें