सादात(गाजीपुर)। स्थानीय नगर के वार्ड नंबर चार में गुरुवार की रात शार्ट-सर्किट से एक जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। आग में दुकान में रखा 30 हजार नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
वार्ड नंबर चार की रहने वाली सोनी का जनरल स्टोर और चूड़ी की दुकान है। वह रोज की भांति रात में दुकान बंद कर घर चली गई। देर रात दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आस-पास के लोगों ने पानी और बालू से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया। इससे पहले दुकान में रखा सारा सामान जल गया। दुकान में रखे 30000 रुपये नगदी और करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। आग की लपटें दुकान के पीछे रह रहे मकान मालिक मुहम्मद रज्जब का भी घर गृहस्थी का सामान जल गया। यह तो संयोग रहा कि आग लगने के बाद घर के लोग पिछले दरवाजे से निकल गए।