फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन निरीक्षक ने पकड़ा बालू लदा ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक डिग्री कालेज के बगल में अवैध रूप से बालू खनन होने की सूचना शनिवार की देर शाम ग्रामीणों ने दी। इस सूचना पर मौके पर जिला खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने हमराही साथियों के साथ उक्त स्थान पर छापा मारा। इस दौरान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, जबकि चालक सहित कार्य में लगे अन्य ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गए। खनन निरीक्षक ने ट्रैक्टर को सीज कर इसकी सूचना थाना को दी। इस संबंध में खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा था। पहुंचते ही उसका चालक फरार हो गया। इसे सीज कर संबंधित थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें