फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नायकडीह नहर पुलिया से सोमवार की देर शाम थानाध्यक्ष ने छह बैलों के साथ एक पशु तस्कर को पकड़ लिया। गो-वध के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की। शाम करीब छह बजे थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि नायकडीह नहर पुलिया की तरफ से एक पशु तस्कर 6 बैल लेकर जा रहा है। पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर गए। पुलिस को आता देख तस्कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम बिरनो थाना के फतेहपुर गांव निवासी शिवनाथ बताया। पुलिस तस्कर सहित बैलों को थाना ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मवेशियों को गोकशी के लिए बिहार भेजता था। उसके खिलाफ गो-वध पशु क्रूरता के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें