फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के जद में आने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

दानापुर-मुगलसराय रेल खंड के सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित रेलवे ट्रैक को पार करते समय शुक्रवार की देेेर रात ट्रेन की जद में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के तेनुवट गांव निवासी जितेंद्र की पत्नी निशा (35) रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात ट्रेन की जद में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने यह जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें