फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर गांव में बीते 29 जनवरी को संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम महेवा गांव के पास से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बीते 29 जनवरी की देर रात स्वर्गीय मैनेजर के पुत्र अजय और विजय तिवारी में संपत्ति बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गए। मध्य रात अजय तिवारी अपने छोटे भाई विजय तिवारी के घर पहुंचा और फिर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया था। कोतवाल राजा राम ने बताया कि मृतक की पत्नी गीता की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया गया था। हत्यारोपी को महेवा गांव चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ कर जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें