फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य को फोन कर मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। किसी ने उन्हें फोन कर धमकी दी है कि अगर वह 25 लाख रुपये नहीं देंगे तो उनके परिवार वालों को जान से मार दिया जाएगा। वह अपने परिवार के साथ वाराणसी के लंका क्षेत्र में रहते है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर फोन आया था, जिसके बाद से वह काफी डरे हुए है। उन्होंने लंका थाने में तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्राचार्य ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर एक फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं मानते तो उनके परिवार के लोगों को मार दिया जाएगा। बातचीत के दौरान एक बार फोन कट गया तो धमकी देने वाले ने दोबारा उन्हें कॉल किया। इसके बाद वह लंका थाने पहुंचे और तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके अलावा उन्होंने डीएम और एसएसपी को भी मामले की लिखित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंका थाना प्रभारी भारत भूषण तिवारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें