फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में युवक की मौत, झाड़ी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन की चारदीवारी से लगी झाड़ी में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घंटों मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। घटना के संबंध में हत्या की आशंका समेत तरह-तरह की चर्चा हो रही थीं।
विज्ञापन

शनिवार को भोर में पुलिस लाइन की चारदीवारी से लगी झाड़ी के समीप लगभग 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी भैया छविनाथ सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे तक शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव वहां फेंका गया है। जहां शव मिला वहां की जमीन खून से सनी हुई थी। यह भी चर्चा है कि शायद युवक अर्द्धविक्षिप्त था और सुरक्षाकर्मियों को लेकर आई बस के नीचे जाकर सो गया होगा। रात में बस रवाना हुई, जिससे दबकर उसकी मौत हो गई होगी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की मौत किसी वाहन के दबने से हुई प्रतीत होती है, हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत स्पष्ट हो सकेगी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें