ट्रेनों में वसूली करते पांच हिजड़ा गिरफ्तार
दिलदारनगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन परिसर तथा विभिन्न ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच यात्रियों के साथ गाली-गलौज कर जबरिया धन उगाही कर रहे पांच किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस को इस बात की शिकायत मिल रही थी कि ट्रेनों में घूमकर किन्नर यात्रियों से जबरिया गाली देकर पैसा वसूलते हैं। इसकी सूचना पर जीआरपी के जवान स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस तथा वाराणसी -सियालदह ट्रेनों में यात्रियों को गाली देकर तथा धमका कर जबरदस्ती पैसा वसूल रहे थे। जीआरपी को देखते ही वह सभी भागने लगे। रेलवे पुलिस ट्रेन की बोगी से पांच किन्नरों को गिरफ़्तार कर पुलिस चौकी ले आई तथा सभी किन्नरों को रेल अधिनियम के तहत चालान कर दिया।