फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी का झगड़ा छुड़ाने वाले पांच को मारा-पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मोहल्ले में शनिवार की देर शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे छह लोगों को पति सहित अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में घायलों के मामा ने एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

चांदपुर नई बस्ती मोहल्ला निवासी शिवमुनि चौधरी का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने लगा। दोनों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और झगड़ा शांत कराने लगे। पहुंचने वालों में राधेश्याम का पुत्र विनोद (45) भी शामिल था। झगड़ा छुड़ाने से नाराज होकर शिवमुनि ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान शिवमुनि के पांच साथी वहां पहुंच गए। सुलह-समझौता करने के लिए वहां पहुंचे विनोद के परिवार के विजेंद्र (32) राकेश (19), अक्षय लाल (60), कल्लू (40) और ममता (20) को मार पीट कर घायल कर दिया। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने विजेंद्र और विनोद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि घायलों के मामा बलिस्टर ने शिवमुनी चौधरी और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें