फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के सामने बुधवार की शाम गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर पिकअप तथा बाइक सवार में आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक चालक घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिधार बुजुर्ग गांव निवासी सुरेंद्र कुशवाहा (38) प्रदुम्मन कुशवाहा (47) के साथ बाजार के तरफ आ रहे थेे। जैसे ही नैसारा गांव के सामने बाइक सवार पहुंचे सामने से आ रही पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा। इलाज के लिए ले जाते समय सुरेंद्र कुशवाहा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पिकअप चालक की तलाश शुुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशोर चौबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें