फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास बेहोश मिला ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानियां(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बरूईन गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक ट्रक चालक बेहोश अवस्था में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सैय्यदराजा से बिहार डेहरी ऑनसोन बालू लाने जा रहा ट्रक चालक अजित यादव (30) पुत्र श्यामलाल यादव निवासी मडुपा जनपद चंदौली को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने निशाना बनाकर 50 हजार नगद एवं मोबाइल लूट लिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुईन गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा मिला, लेकिन चालक बेहोशी की हालत में था। मालिक आशीष कुमार यादव निवासी चंदौली की सूचना पर चालक को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद होश में आए ट्रक चालक ने घटना की जानकारी दी। ट्रक मालिक आशीष ने बताया कि चालक डेहरी से बालू लेकर वाराणसी में बेचा और वहां से बिक्री का पैसा लेकर पुन: ट्रक लेकर सैय्यदराजा पहुंचा। रात के समय डेहरी बालू लेने निकला, लेकिन जीपीएस के जरिए से पता चल गया कि ट्रक डेहरी नहीं जाकर सैय्यदराजा जाने लगा। पीछा किया तो ट्रक बरुईन पेट्रोल पंप के पास मिला और चालक बेहोशी की हालत में था। होश में आने के बाद चालक ने बताया कि बाइक सवार युवक हाथ देकर ट्रक रोकवाया और सवार हो गए और चालक को बेहोशी की दवा देकर रुपया और मोबाइल लूट लिए। इस बारे में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक चालक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें