फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने बैंक कर्मी को लूटा, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सोनवल गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे बैंक कर्मी को राड से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही बदमाशों ने बाइक सवार से 10 हजार रुपये नगदी सहित सोने की का लाकेट छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बैंक कर्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर में स्थित इलाहाबाद बैंक में तैनात जमानिया कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी राकेश यादव (27) बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह सोनवल गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा। ट्रेन के आवागमन से क्रासिंग का गेट बंद था। वह गेट खुलने का इंतजार करने के लिए बाइक खड़ाकर इंतजार करने लगा। इसी दौरान चार की संख्या में पहुंचे युवकों ने गाली-गलौज करते हुए बैंक कर्मी पर लोहे की राड से हमला कर दिया। इसके चलते बैंक कर्मी घायल होकर सड़क पर जा गिरा। बदमाश बैंक कर्मी के पास मौजूद 10 हजार नगदी सहित सोने की लाकेट छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे बैंक कर्मी के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस एअधीक्षक सोमेन वर्मा ने लूट और छिनैती की घटना से इंकार करते हुए कहा कि यह मारपीट की घटना है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर पुलिस टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें