फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर खड़ी तीन बाइकों को अराजकतत्वों ने फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगामुसाहिब गांव में बुुधवार की देर रात अराजकतत्वों ने एक मकान के दरवाजे पर खड़ी बुलेट सहित तीन बाइकों में आग लगा दी। गुरुवार को घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगामुसाहिब निवासी हरेंद्र राय अपने मकान के बाहर दरवाजे पर बुलेट खड़ाकर घर में चले गए। साथ ही उनके पट्टीदार राजेश राय ने अपनी पल्सर और पवन राय ने डिस्कवर बाइक देर शाम खड़ी कर घर चले गए। सुबह जब हरेंद्र राय पशुओं को चारा डालने आए तो तीनों बाइकों को जला देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने अन्य दो वाहन संचालकों को भी घटना की जनकारी दी। तीनों बाइकों के जलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में पीड़ित हरेंद्र राय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें