फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का चेन छीनने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार महिला के गले से सोने की चेन खींचने का विरोध करने तथा उसके शोर मचाने पर वहां पहुंचे एक युवक को बदमाशों से गोली मार दी। बदमाश युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए और मौके से भागने लगे। लेकिन घायल युवक ने भागते समय एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसका साथी बाइक सहित मौके से फरार हो गया। लोगों ने बदमाश की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। लोग पूरे दिन युवक के बहादुरी की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख व्यवसायी स्व. सूरज चौरसिया की पत्नी सुमन चौरसिया (65) रोज की तरह भोर में स्नान करने के लिए पक्काघाट पर जा रही थी। इसी बीच करीब चार बजे पुलिस चौकी के सामने स्थित संजय सेठ के घर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके गले में पड़ी सोने की चेन खींचने लगे। इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सामने से चौराहे से चाय पीकर आ रहे नगर के दीनदयाल निवासी पारस निषाद का पुत्र चंदन निषाद (40) ललकारते हुए मौके की तरफ दौड़ पड़ा। उसे आता देख बदमाश बाइक से भागने लगे। इस पर चंदन ने उन्हें दौड़ा लिया। इस पर बाइक पर पीछे बदमाश ने चंदन के पेट में गोली मार दी। बावजूद इसके वह हिम्मत नहीं हारा और दौड़ाकर पीछे बैठे बदमाश को खींचकर बाइक से नीचे गिराते हुए उससे भीड़ गया। मौके की नजाकत को देखते हुए दूसरा बदमाश बाइक सहित फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर चौकी इंचार्ज रामप्रकाश तिवारी और सिपाही अमरजीत पाल, प्रवेश गोड़, परवेज मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आक्रोशित लोगों की तुंगल से बदमाश से छुड़ाया। तलाशी लेने पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्टल, नौ एमएम का दो जिंदा कारतूस, एक खोखा के साथ ही महिला का चेन बरामद किया। परिवार के लोग घायल चंदन को लोग सैदपुर सामुदायिक केंद्र लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल शरदचंद त्रिपाठी ने बताया कि पी ड़िता सुमन चौरसिया की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। पकड़ा गया बदमाश भुड़कुड़ा थाने के अलीपुर मदरा गांव निवासी मनोज यादव है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें