फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें तीन परिवारों की चार रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई, वहीं हजारों रुपये नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। झोपड़ी जल जाने के बाद पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। घटना की सूचना प्रशासनिक अफसरों को दे दी गई है।
विज्ञापन

इलाके के पटखौलिया निवासी रामधनी बिंद, तूफानी बिंद और शिवधनी बिंद का परिवार रात के वक्त सिवान में धान की फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। इसी बीच रात में करीब एक बजे उन्हें उनकी झोपड़ी के पास धुआं और फिर आग की तेज लपटें उठने लगी। यह देख सभी शोर मचाते हुए झोपड़ी की तरफ दौड़ पड़े। उनकी आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण भी झोपड़ियों और गुमटी की आग बुझाने में जुट गए। आग की भयावह स्थिति को देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की घटना में रामधनी बिंद की दो भैंसों की मौत हो गई। इसके साथ ही 20 हजार नकदी, हजारों का जेवरात और गृहस्थी का सारा सामान, जनरल स्टोर की गुमटी में रखा हजारों का सामान भी आग में जलकर राख हो गया। तूफानी बिंद का पांच हजार नकदी के साथ ही हजारों के आभूषण के साथ कपड़ा, खाद्यान्न, चारा, बिस्तर, चारपाई और शिवधनी बिंद की दो रिहायशी झोपडियों में रखा पांच हजार नकदी व अन्य कीमती सामान आग में जल गया। सूचना पर हल्का लेखपाल रामराज एवं ग्राम प्रधान लालचंद बिंद मौके पर पहुंचे। स्थिति का आंकलन कर इसकी रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों को सौंप दी। पशु चिकित्साधिकारी ने आग से झुलसे एवं मृत जानवरों की कागजी कार्रवाही पूरी कर रिपोर्ट संबंधित को सुपुर्द कर दी। अधिकारियों ने पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें